Coronavirus Lockdown: पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं दी सीमा पार करने की इजाजत, 70 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

By भाषा | Published: March 29, 2020 09:03 PM2020-03-29T21:03:30+5:302020-03-29T21:03:30+5:30

कर्नाटक ने केरल के साथ लगती अपनी सीमा को सील कर दिया है। इस कारण सीमावर्ती गांवों के लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

Coronavirus Lockdown: 70-year-old Kerala woman dies after Karnataka refuses entry to her ambulance at border | Coronavirus Lockdown: पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं दी सीमा पार करने की इजाजत, 70 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Coronavirus Lockdown: पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं दी सीमा पार करने की इजाजत, 70 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

केरल के कासरगोड से 70 वर्षीय बीमार महिला को नजदीक के मंगलुरु ले जा रही एक एंबुलेंस को कर्नाटक पुलिस ने तालापाडी सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

बुजुर्ग के परिवार ने बताया कि महिला कर्नाटक से ताल्लुक रखती थीं और कासरगोड में अपने बेटे के पास रहने के लिए आई थीं। उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें मंगलुरु के अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार और एंबुलेंस के चालक की लाख मिन्नतों के बावजूद, पुलिस ने शनिवार को गाड़ी को सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी और वाहन को वापस कर दिया।

परिवार ने बताया कि वृद्ध महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर घर ले गए, लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। अधिकारियों से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। महिला 14 मार्च को अपने बेटे के घर आई थी।

दो दिन पहले, गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को मंगलुरु के अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और उनकी मौत हो गई। बिहार की एक महिला को पड़ोसी राज्य में अपने डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया गया, जिस वजह से उसने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।

कर्नाटक ने केरल के साथ लगती अपनी सीमा को सील कर दिया है। इस कारण सीमावर्ती गांवों के लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए मंगलुरु पर निर्भर हैं। इसके अलावा सब्जियों और अन्य जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों को सीमा पर ही रोक दिया गया है। इस बाबत मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

Web Title: Coronavirus Lockdown: 70-year-old Kerala woman dies after Karnataka refuses entry to her ambulance at border

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे