Coronavirus: उत्तराखंड के जिस इलाके में 8 लोग हैं क्वारंटाइन, उसी क्षेत्र में कर रहे थे निकाह, दूल्हा व मौलवी समेत 8 लोग हुए गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Published: March 27, 2020 01:42 PM2020-03-27T13:42:52+5:302020-03-27T14:42:11+5:30

पुलिस का कहना है कि जिस इलाके में शख्स निकाह कर रहा था, उस इलाके में 8 लोग क्वारंटाइन में हैं ऐसे में मामला संवेदनशील है।

Coronavirus: In the area of ​​Uttarakhand where 8 people are quarantined, in the same area 8 people including the bridegroom and the maulvi were getting married | Coronavirus: उत्तराखंड के जिस इलाके में 8 लोग हैं क्वारंटाइन, उसी क्षेत्र में कर रहे थे निकाह, दूल्हा व मौलवी समेत 8 लोग हुए गिरफ्तार

निकाह कर रहे दूल्हा व मौलवी समेत 8 लोग हुए गिरफ्तार

Highlightsउत्तराखंड में जारी लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा दी है। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन के बावजूद निकाह समारोह आयोजित करने के जुर्म में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी लोग निकाह समारोह मे शामिल थे। इसमें मौलवी और दूल्हा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि उस इलाके में 8 लोग क्वारंटाइन में हैं ऐसे में मामला संवेदनशील है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 27 मार्च की सुबह तक प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा प्रदेश में सैकड़ों लोगों को क्वैरंटाइन में रखा गया है।  ऐसे में प्रदेश में जारी लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा दी है। 

आज जनता सुबह सात बजे से एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए घर से निकल सकते हैं लेकिन चार पहिया निजी वाहनों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दुपहिया वाहनों पर भी केवल एक व्यक्ति (राइडर) ही निकल सकता है। यह प्रयोग सरकार केवल शुक्रवार के लिए कर रही है। अगर व्यवस्था ठीक रही तो आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लॉकडाउन से पैदा हुए हालात को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्णय लिए। लॉकडाउन के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सुबह सात बजे से दस बजे तक के समय को एक बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन आवश्यक सेवाओं में लगे चार पहिया वाहन चल सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव नितेश झा, अमित नेगी और सुशील कुमार मौजूद रहे।

नई व्यवस्था में यह हैं प्रावधान
- सब्जी की ठेलियां इस दौरान मोहल्लों में जा सकेंगी
- दूध की सप्लाई दिनभर रहेगी सुचारु
- चार पहिया निजी वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध
- फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फैक्टरियां चलती रहेंगी
- छोटी आटा चक्कियों को भी खोलने की दी अनुमति
- थोक राशन सप्लाई दिनभर की जा सकेगी
 

Web Title: Coronavirus: In the area of ​​Uttarakhand where 8 people are quarantined, in the same area 8 people including the bridegroom and the maulvi were getting married

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे