Coronavirus: इंदौर में क्वारंटाइन सेंटर से भागे कोरोना के चार और मरीज

By मुकेश मिश्रा | Published: April 16, 2020 10:24 PM2020-04-16T22:24:45+5:302020-04-16T22:26:35+5:30

पुलिस ने कल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और आज चार मरीजों के गिरफ्तार होने की पुष्टि हुई है। 1 पॉजिटिव मरीज अब भी फरार बताया जा रहा है।

Coronavirus: Four corona patients fleeing quarantine center in Indore, nabbed | Coronavirus: इंदौर में क्वारंटाइन सेंटर से भागे कोरोना के चार और मरीज

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से क्वॉरंटाइन सेंटर से भागे चार और कोरोनावायरस मरीजों को मुरैना बॉर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।ये मरीज 1 5 अप्रैल की शाम होटल के दीवार को फांद कर भागे थे। होटल से कुल आठ मरीज भागे थे। 

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से क्वॉरंटाइन सेंटर से भागे चार और कोरोनावायरस मरीजों को मुरैना बॉर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये मरीज 1 5 अप्रैल की शाम होटल के दीवार को फांद कर भागे थे। होटल से कुल आठ मरीज भागे थे। 

बता दें कि पुलिस ने कल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और आज चार मरीजों के गिरफ्तार होने की पुष्टि हुई है। 1 पॉजिटिव मरीज अब भी फरार बताया जा रहा है।

चारों मरीज ट्रक में सवार होकर देवास, भोपाल , ग्वालियर और फिर मुरैना तक पहुंच गए थे।

डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने घटना की पुष्टि की।

वहीं, जबलपुर में आईसीएमआर लैब से आज 38 लोगों की सेंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से पाँच रिपोर्ट्स अंडर प्रोसेस हैं और शेष 33  रिपोर्ट्स निगेटिव आई हैं।
 

Web Title: Coronavirus: Four corona patients fleeing quarantine center in Indore, nabbed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे