दिल्ली में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में 52 मामले दर्ज, 1,925 लोग लिये गये हिरासत में

By भाषा | Published: May 17, 2020 05:49 AM2020-05-17T05:49:49+5:302020-05-17T05:49:49+5:30

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 1,925 लोगों को हिरासत में लिया गया और धारा 66 के तहत 99 वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार शनिवार को कुल 244 आवाजाही पत्र जारी किए गए।

Coronavirus: 52 cases registered in Delhi for violation of lockdown rules, 1925 people detained | दिल्ली में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में 52 मामले दर्ज, 1,925 लोग लिये गये हिरासत में

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के 52 मामले दर्ज किये गए और 1,925 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 52 मामले दर्ज किये गये।

दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के 52 मामले दर्ज किये गए और 1,925 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 52 मामले दर्ज किये गये।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 1,925 लोगों को हिरासत में लिया गया और धारा 66 के तहत 99 वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार शनिवार को कुल 244 आवाजाही पत्र जारी किए गए।

बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकले लोगों के खिलाफ 19 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि शहर में 24 मार्च से अब तक सरकारी आदेशों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 1,67,560 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Web Title: Coronavirus: 52 cases registered in Delhi for violation of lockdown rules, 1925 people detained

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे