शेल्टर होम में महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर और नमक, दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज कराई FIR
By स्वाति सिंह | Published: January 30, 2019 09:14 AM2019-01-30T09:14:38+5:302019-01-30T09:34:52+5:30
दिल्ली महिला आयोग की एक टीम 23 जनवरी को इस शेल्टर होम में दौरे के लिए गई थी।जहां एक महिला खुद पर हुए अत्याचारों को टीम के सामने रखा। महिला ने शेल्टर होम के अधिकारीयों पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया।
राजधानी दिल्ली के कुतुब विहार में स्थित एक निजी शेल्टर होम में रह रही 50 वर्षीय महिला ने उत्पीड़न और शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शेल्टर होम में कुछ अधिकारी उसके कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च और नमक डाला जाता था।
इसके अलावा अधिकारी उसे पीटते थे और सजा देने के लिए गर्म पानी भी डाल देते थे। आयोग की शिकायत के बाद छावला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली महिला आयोग की एक टीम 23 जनवरी को इस शेल्टर होम में दौरे के लिए गई थी।जहां एक महिला खुद पर हुए अत्याचारों को टीम के सामने रखा। महिला ने शेल्टर होम के अधिकारीयों पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि होम के पुरुष अधिकारियों के सामने उनके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर और नमक डाला गया। उन्होंने बताया कि होम के अधिकारी उन्हें पीटते हैं और उनके ऊपर गर्म पानी डालते हैं।
फिलहाल पुलिस ने 354/354B/323/34 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है और साथ ही उस महिला को दूसरे शेल्टर होम भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने कुल पांच लोगों पार आरोप लगाया है, जिनमें से दो पति-पत्नी हैं|
जब दिल्ली महिला आयोग की टीम यहां दौरे पर गई तब यह घटना सामने आई। इसके अलावा टीम ने बताया कि यहां रिकॉर्ड बुक में दर्ज संख्या से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां रह रही थीं। इस घटना के बाद आयोग ने इस शेल्टर होम के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है।