Chhattisgarh Ki Khabar: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 27 साल की महिला को जलाया, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 9, 2020 01:47 PM2020-05-09T13:47:17+5:302020-05-09T13:50:04+5:30

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

Chhattisgarh Ki Khabar 27-year-old woman burnt for protesting against molestation, admitted to hospital | Chhattisgarh Ki Khabar: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 27 साल की महिला को जलाया, अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Ki Khabar: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 27 साल की महिला को जलाया, अस्पताल में भर्ती

Highlightsपुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी।इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। 

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। 

कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है। अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

बयान के आधार पर पुलिस ने तोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

वहीं, यूपी के जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । नगरा थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के मिर्गी रोग का उपचार कराने उसके परिजन बृहस्पतिवार शाम नगरा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आये थे।

इस दौरान केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मनीष प्रताप सिंह ने किशोरी के साथ छेड़खानी किया । उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी मनीष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

Web Title: Chhattisgarh Ki Khabar 27-year-old woman burnt for protesting against molestation, admitted to hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे