चंडीगढ़: मां पर ढाई साल के बेटे को जान से मारने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 28, 2020 09:02 AM2020-01-28T09:02:21+5:302020-01-28T09:19:56+5:30

पिता ने बच्चे की मां (अपनी पत्नी) पर हत्या का केस दर्ज कराया है। बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी ने ही हत्या को अंजाम दिया है। इस  मामले में पुलिस ने बच्चे की मां पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

Chandigarh: Mother accused of killing two-and-a-half-year-old son, police arrest case and arrest woman | चंडीगढ़: मां पर ढाई साल के बेटे को जान से मारने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: मां पर ढाई साल के बेटे को जान से मारने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को किया गिरफ्तार

Highlightsपुलिस ने बच्चे की मां पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  कल एक खबर सामने आई कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बेटे ने लापरवाही से माता-पिता को वाहन से कुचल दिया।

रविवार रात चंडीगढ़ में एक ढ़ाई साल का बच्चा कमरे में मृत मिला। इसके बाद बच्चे के पिता ने बच्चे की मां (अपनी पत्नी) पर हत्या का केस दर्ज कराया है। बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी ने ही हत्या को अंजाम दिया है। इस  मामले में पुलिस ने बच्चे की मां पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

यह पहली बार नहीं हुआ है जब हत्या की ऐसी घटनाएं सामने आई है जिसमें निजी संबंधियों पर आरोप लगे हैं। कल इसी तरह की एक खबर सामने आई कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बेटे ने लापरवाही से माता-पिता को वाहन से कुचल दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई है तथा पिता घायल है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मोटी बाई की मौत हो गई है तथा जेंडर सिंह घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दंपति वाहन के नीचे आ गए।

उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मोटी बाई को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

English summary :
Chandigarh: Mother accused of killing two-and-a-half-year-old son, police arrest case and arrest woman


Web Title: Chandigarh: Mother accused of killing two-and-a-half-year-old son, police arrest case and arrest woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे