गुजरात: नाबालिग के रेप का मुख्य आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
By एस पी सिन्हा | Published: October 20, 2018 03:02 PM2018-10-20T15:02:24+5:302018-10-20T15:02:24+5:30
गुजरात में साढे तीन साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मुख्यारोपी को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुजरात में साढे तीन साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का मुख्यारोपी को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनसोई थाना क्षेत्र के लोधास गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुजरात से आई पुलिस टीम ने बक्सर पुलिस के सहयोग से की।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सतीश कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात के सूरत के लिंबायत पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से अनिल यादव को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है।
उससे गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है। गुजरात पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल पर लिंबायत के गोडादरा इलाके में एक साढे तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है। बताया जाता है कि अनिल वहीं किराये के मकान में रहता था और घटना के बाद से फरार हो गया था।
पकडे गए युवक का नाम अनिल यादव है। जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने एक साथ छापेमारी की और आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तारी कर लिया। मालूम हो कि हाल के दिनों में गुजरात में हुई रेप की एक घटना के बाद वहां बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों पर हमले किए गए थे।
दुष्कर्म की यह घटना राज्य के साबरकांठा में हुई थी, जिसके बाद वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया था। अब अभियुक्त का मेडिकल कराने के बाद को न्यायिक हिरासत में लेकर गुजरात रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद बिहार के हजारों लेाग गुजरात से भागकर बिहार लौट आए।