बुल्ली बाई ऐपः ओडिशा से गिरफ्तार नीरज के भाई ने किया दावा- जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया

By अनिल शर्मा | Published: January 21, 2022 07:49 AM2022-01-21T07:49:36+5:302022-01-21T08:02:52+5:30

नीरज के वकील पी राममोहन राव के अनुसार पुलिस को संदेह है कि नीरज ऐप की योजना बनाने और इसे शुरू करने में शामिल हो सकता है।

Bulli bai app neeraj singh brother arrested from Odisha claimed he was taken to mumbai to help in the investigation | बुल्ली बाई ऐपः ओडिशा से गिरफ्तार नीरज के भाई ने किया दावा- जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया

बुल्ली बाई ऐपः ओडिशा से गिरफ्तार नीरज के भाई ने किया दावा- जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया

Highlightsआरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे जांच में मदद के लिए ले जाया गया हैपुलिस ने कहा- एमबीए कर चुका नीरज सिंह कथित तौर पर ऐप की योजना बनाने में शामिल थानीरज सिंह को गुरुवार झारसुगुडा के ब्रजराज नगर से गिरफ्तार किया

भुवनेश्वरः ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में गिरफ्तार युवक नीरज कुमार सिंह के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को दावा किया कि उसे जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया है। ‘बुल्ली बाई’ ऐप के जरिये कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन डालकर उनकी बोली लगाई गई।

मुंबई के एक अधिकारी के मुताबिक, एमबीए कर चुका नीरज सिंह कथित तौर पर ऐप की योजना बनाने में शामिल था। जिला पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र दास ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने दिन में नीरज को झारसुगुडा के ब्रजराज नगर से गिरफ्तार किया और स्थानीय अदालत में पेश कर ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर ले लिया।

नीरज के वकील पी राममोहन राव के अनुसार पुलिस को संदेह है कि नीरज ऐप की योजना बनाने और इसे शुरू करने में शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि नीरज को मामले की जांच में मदद करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी ले जाया गया है। 

Web Title: Bulli bai app neeraj singh brother arrested from Odisha claimed he was taken to mumbai to help in the investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे