Bulandshahr: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 8, 2024 10:01 PM2024-12-08T22:01:48+5:302024-12-08T22:02:42+5:30

Bulandshahr: पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया और उसकी पहचान हरियाणा के पलवल जिले के निवासी रूप में हुई।

Bulandshahr Rape 2 year old girl, accused arrested after encounter uttar pradesh police | Bulandshahr: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस द्वारा रोक लिये जाने पर उसने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोली चलायी।अपने ही परिवार की दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सात दिसंबर को अपने ही परिवार की दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुलिस ने सामान्य गश्त के दौरान संदेह होने पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया। चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा रोक लिये जाने पर उसने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोली चलायी।

 

उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया और उसकी पहचान हरियाणा के पलवल जिले के निवासी रूप में हुई। चौहान के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही परिवार की दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि घायल अपराधी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Web Title: Bulandshahr Rape 2 year old girl, accused arrested after encounter uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे