ब्रिटिश महिला से बलात्कार मामला: वारदात के एक महीने बाद गोवा पुलिस शुरू करेगी जांच

By भाषा | Published: January 5, 2019 01:53 PM2019-01-05T13:53:58+5:302019-01-05T13:54:17+5:30

गोवा के कानकोना में बीते साल 21 दिसंबर को 48 वर्षीय महिला से 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। महिला उस वक्त पालोलेम बीच की ओर जा रही थी।

British woman rape case: Goa cops to file chargesheet by Jan 31 | ब्रिटिश महिला से बलात्कार मामला: वारदात के एक महीने बाद गोवा पुलिस शुरू करेगी जांच

ब्रिटिश महिला से बलात्कार मामला: वारदात के एक महीने बाद गोवा पुलिस शुरू करेगी जांच

गोवा में ब्रिटिश महिला से बलात्कार मामले में पुलिस जनवरी के आखिर तक आरोपपत्र दायर करेगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण गोवा के कानकोना में बीते साल 21 दिसंबर को 48 वर्षीय महिला से 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। महिला उस वक्त पालोलेम बीच की ओर जा रही थी।

आरोपी की पहचान वाई रामचंद्रन के तौर पर हुई है। उसे बाद में मडगांव में एक होटल से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ बलात्कार, शारीरिक उत्पीड़न एवं लूटपाट के आरोपों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मडगांव कानकोन से 60 किलोमीटर की दूरी पर है।

कानकोन थाना के निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि कई गवाहों से पूछताछ की जा रही है और रामचंद्रन के खिलाफ ‘‘ठोस’’ मामला है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस महीने के आखिर तक आरोपपत्र दायर किया जायेगा क्योंकि कुछ साक्ष्य वैज्ञानिक परीक्षण के लिये भेजे गये हैं।’’ उन्होंने बताया कि कम से कम सात गवाहों ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य दिये हैं।

Web Title: British woman rape case: Goa cops to file chargesheet by Jan 31

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे