बोधगया में काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने प्रवास पर धर्म गुरु दलाई लामा, जासूसी कर रही चीनी महिला, सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया स्केच, पुलिस तलाश में जुटी

By एस पी सिन्हा | Published: December 29, 2022 03:52 PM2022-12-29T15:52:19+5:302022-12-29T15:53:53+5:30

बोधगयाः पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। पुलिस ने गायब चीनी महिला का स्केच जारी किया है।

Bodh Gaya Dharma Guru Dalai Lama a month stay Kaal Chakra Puja Chinese woman spy security agency released sketch police search bihar | बोधगया में काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने प्रवास पर धर्म गुरु दलाई लामा, जासूसी कर रही चीनी महिला, सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया स्केच, पुलिस तलाश में जुटी

सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी महिला का स्केच फोटो जारी किया है।

Highlightsसुरक्षा एजेंसियों ने चीनी महिला का स्केच फोटो जारी किया है।चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। चीनी महिला दो साल से अधिक समय से गया बोधगया समेत देश के कई हिस्सों में अपना ठिकाना बना कर रह रही है।

पटनाः ज्ञान की भूमि बोधगया में इन दिनों बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। दलाई लामा इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान धर्म गुरु दलाई लामा अपने अनुयायियों को जीवन के बुनियादी सिद्धांत बताएंगे।

इसबीच अब एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दलाई लामा की जासूसी करने के लिए एक चीनी महिला जासूस के यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इस संदिग्ध चीनी महिला की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी महिला का स्केच फोटो जारी किया है।

पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। पुलिस ने गायब चीनी महिला का स्केच जारी किया है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया है।

इसबीच चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। इस संदिग्ध महिला का कोई पता नहीं चल सका है। इनपुट मिला है कि चीनी महिला दो साल से अधिक समय से गया बोधगया समेत देश के कई हिस्सों में अपना ठिकाना बना कर रह रही है। बताया जा रहा है कि चीनी महिला के रहने को लेकर फॉरेन सेक्शन में भी कोई रिकॉर्ड नहीं है।

इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी के लिए चीनी महिला कहीं पर अपना ठिकाना बनाई हुई है। चीनी महिला के भारत में रहने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गया में एक चीनी महिला के रहने की जानकारी मिली है।

हमें पिछले 2 साल से इनपुट मिल रहे थे। फिलहाल चीनी महिला का पता नहीं चल रहा है, जिससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला के चीनी जासूस होने के संदेह से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाशी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि चीनी महिला का नाम मिस सॉन्ग सिऔल बताया है।

इस महिला के सभी गतिविधियों और आवासन स्थल के बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि गायब चीनी महिला कहीं भी दिखती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि बोधगया में कहीं कोई खतरे और असुरक्षा की बात नहीं है।

सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस चीनी महिला का स्केच जारी किया गया है, उसका नाम सांग जियालोन है। वीजा नंबर 901बीएए2जे है। पीपी नंबर-ईएच2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है।

Web Title: Bodh Gaya Dharma Guru Dalai Lama a month stay Kaal Chakra Puja Chinese woman spy security agency released sketch police search bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे