छत्तीसगढ़ :लूट के मामले में भाजपा नेता, उसका बेटा और रिश्तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 6, 2019 05:56 AM2019-12-06T05:56:58+5:302019-12-06T05:56:58+5:30

भारतीय जनता पार्टी के अडभार मंडल के नेताओं ने बताया कि कार्तिक राम रात्रे भाजपा का सक्रिय सदस्य है, वहीं उसका बेटा विक्रम रात्रे भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य है।

BJP leader, his son and relatives arrested in robbery case | छत्तीसगढ़ :लूट के मामले में भाजपा नेता, उसका बेटा और रिश्तेदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ :लूट के मामले में भाजपा नेता, उसका बेटा और रिश्तेदार गिरफ्तार

Highlights पुलिस ने भाजपा नेता, उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है तीसरा आरोपी चित्रसेन सतनामी (37 वर्ष) विक्रम रात्रे का साला है।

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्टेट बैंक के सामने ठेकेदार के कर्मचारी से 13 लाख रूपए की लूट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आज यहां बताया कि जिले के खरसिया में दो दिन पूर्व स्टेट बैंक के सामने 13 लाख रूपए की लूट के मामले में पुलिस ने अडभार नगर पंचायत के अध्यक्ष, उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंह ने बताया कि इस लूट का मुख्य आरोपी कार्तिक राम रात्रे (40 वर्ष) पिछले 10 वर्षों से लगातार अडभार नगर पंचायत का अध्यक्ष है तथा उसका बेटा विक्रम रात्रे (22 वर्ष) भी इस घटना का आरोपी है।

वहीं तीसरा आरोपी चित्रसेन सतनामी (37 वर्ष) विक्रम रात्रे का साला है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 13 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, एक बाइक और मोबाइल जब्त किया है। इधर भारतीय जनता पार्टी के अडभार मंडल के नेताओं ने बताया कि कार्तिक राम रात्रे भाजपा का सक्रिय सदस्य है, वहीं उसका बेटा विक्रम रात्रे भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य है।

Web Title: BJP leader, his son and relatives arrested in robbery case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे