महिला ने लगाए BJP नेता पर यौन शोषण के संगीन आरोप, हुआ गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: August 16, 2018 05:23 PM2018-08-16T17:23:16+5:302018-08-16T17:23:16+5:30

पटना के बुद्धा सोसाइटी सेवा फाउंडेशन के संचालक बबन यादव पर संस्था की सचिव का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

BJP Leader Arrested For Alleged Sexual Assault In Bihar | महिला ने लगाए BJP नेता पर यौन शोषण के संगीन आरोप, हुआ गिरफ्तार

महिला ने लगाए BJP नेता पर यौन शोषण के संगीन आरोप, हुआ गिरफ्तार

पटना, 16 अगस्त: बिहार में एक और एनजीओ सवालों के घेरे में है। इस ममले में एक एनजीओ संचालक और भाजपा नेता बबन यादव पर यौन शोषण के संगीन आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

पटना के बुद्धा सोसाइटी सेवा फाउंडेशन के संचालक बबन यादव पर संस्था की सचिव का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। बबन यादव पर उन्हीं की संस्थान बुद्धा सोसायटी सेवा फाउंडेशन में काम करने वाली महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ महिला से मारपीट और यौन शोषण के आरोप में पटना के दीघा थाने में केस दर्ज किया गया है। 

दरअसल, पटना के दीघा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने भाजपा नेता बबन यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए दीघा थाना में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि बबन यादव के बुद्धा फाउंडेशन में वो बतौर सचिव के पद पर कार्यरत है। पिछले डेढ़ साल से भाजपा नेता बबन यादव उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण कर रहे थे। 

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ बबन यादव दीघा आशियाना स्थित अपार्टमेंट में बीते 14 अगस्त को मारपीट किया। जिसके बाद महिला ने अपनी जान बचाकर पुलिस में भाजपा नेता के खिलाफ मारपीट और यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने देर रात बबन यादव को उनके लालजी टोला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया साथ ही आरोपी भाजपा नेता से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

हालांकि इस बाबत भाजपा नेता मीडिया को सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर उनकी बकझक उनकी संस्थान में काम करने वाली सचिव से हो गई थी। जिसके बाद महिला ने उसने यौन शोषण के आरोप में फंसा दिया। 

बुद्धा फाउंडेशन महिला उत्थान के लिए काम करती है। हाल के दिनों में ये तीसरी घटना है जब किसी एनजीओ को लेकर बिहार में विवाद हुआ है। मामले की शुरुआत टिस की रिपोर्ट के बाद ब्रजेश ठाकुर की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी। इसके बाद हाल ही में पटना के एक एनजीओ का संचालक और ट्रेजरर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Web Title: BJP Leader Arrested For Alleged Sexual Assault In Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे