उत्तर प्रदेश: BJP नेता पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा-दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 21, 2018 02:58 PM2018-07-21T14:58:12+5:302018-07-21T14:58:12+5:30

भारतीय जनता पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यूपी के जिला रायबरेली में एक महिला ने बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

bjp leader allegedly raped a woman in uttar pradesh raebareli | उत्तर प्रदेश: BJP नेता पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा-दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश: BJP नेता पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा-दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

लखनऊ, 21 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यूपी के जिला रायबरेली में एक महिला ने बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अश्लील वीडियो बनाया है। पीड़िता के मुताबिक नेता ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

झारखंड: बीवी का गर्भपात से इंकार, शौहर ने दिया तीन तलाक, पंचायत ने सुनाया हलाला का फरमान

साथ ही पीड़िता ने कहा है कि इसने पूरे मामले की शिकायक पुलिस से कर दी है और  अब मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी निर्लेश सिंह ने उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया  है। इतना ही उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

इस पूरे घटना की जानकार महिला के मुताबिक इसने पुलिस को 16 जुलाई को दी थी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन बीजेपी नेता के दबाव में अभी तक 164 का बयान नहीं करवा रही है। वहींस पीड़िता और उसके परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा व आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

नगालैंड की महिला से दिल्ली में रेप, डेटिंग ऐप से आरोपियों ने किया था संपर्क

इतना नहीं पीड़िता शादीशुदा है और उसके पति का कहना है कि यदि आरोपी के रसूख के चलते उस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सपरिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है। ऐसे में अब ये बात मीडिया में आने के बाद कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द इस पर कार्यवाही कर सकती है।
 

Web Title: bjp leader allegedly raped a woman in uttar pradesh raebareli

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे