शर्मनाक: ससुर ने अपनी ही विधवा बहू को जंजीरों से बांधकर फाड़े कपड़े, फिर जमकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार
By अमित कुमार | Published: June 30, 2021 09:44 AM2021-06-30T09:44:59+5:302021-06-30T09:52:49+5:30
कहा जाता है ससुर और पिता में कोई फर्क नहीं होता। लेकिन एक ससुर ने अपने विधवा बहू के साथ कुछ ऐसा किया जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विधवा बहू को जंजीर से बांधकर पीटने के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आदमी एक महिला को जंजीर से बांधकर पीट रहा है।
उन्होंने कहा कि जांच कराने पर यह मामला हल्दौर कसबे का निकला और हरजेश नामक एक व्यक्ति ने परिवार मे बंटवारे को लेकर विधवा बहु को जंजीर से बांधकर उसकी पिटाई की थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हरजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि दुकान को लेकर ससुर-बहू के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को ससुर से बचाने का काम किया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल होते ही इस घटना की जानकारी पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
Bijnor: A man tied his widow daughter-in-law in chains, beat her up & tore off her clothes in Haldaur, a viral video shows
— ANI UP (@ANINewsUP) June 29, 2021
"A case has been registered. The man named Brajesh has been arrested for beating up the woman over a property dispute," SP Dharamveer Singh said yesterday pic.twitter.com/bRpP97ZakP