पश्चिमी चंपारण में विवाहिता को घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म, बंदूक के बल पर खींचकर ले गए

By एस पी सिन्हा | Published: February 25, 2021 07:20 PM2021-02-25T19:20:16+5:302021-02-25T19:21:34+5:30

बिहार में पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज, शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

bihar West Champaran gang-raped Married woman picked up from home dragged on by force patna | पश्चिमी चंपारण में विवाहिता को घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म, बंदूक के बल पर खींचकर ले गए

आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है और इस साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsगांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।घटना के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी।शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पटनाः बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज, शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव के एक घर से महिला को अगवा के सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

बंदूक की नोंक पर विवाहिता को अगवा कर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर शिकारपुर थाना की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पीड़ित महिला और उसके पति के अनुसार गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

वह देर रात उसके घर में घुस गया और बंदूक के बल पर महिला को सरेह में खींचकर ले गया, जहां आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना में आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है और इस साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसलिए आरोपी की पूरी तरह से पडताल करने में शिकारपुर थाना की पुलिस जुट गई है। शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति का भी बयान लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जाकर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Web Title: bihar West Champaran gang-raped Married woman picked up from home dragged on by force patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे