बिहार: नाबालिग को बंधक बना कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर 30 हजार में किसी और को बेच दिया

By एस पी सिन्हा | Published: October 30, 2018 05:43 PM2018-10-30T17:43:49+5:302018-10-30T17:43:49+5:30

लड़की के बयान के आधार पर स्थानीय बाजार से महादेवपुर निवासी नोनमतिया देवी, सलेमपुर निवासी महेंद्र दास व पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Bihar: The minor was taken hostage for several days by gangrap, then sold it to another 30 thousand | बिहार: नाबालिग को बंधक बना कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर 30 हजार में किसी और को बेच दिया

बिहार: नाबालिग को बंधक बना कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर 30 हजार में किसी और को बेच दिया

बिहार के गया जिला के परैया में रोहतास जिले के संझौली की रहनेवाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाकर कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में परैया बाजार से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बताया जाता है कि लड़की रोहतास जिले के संझौली की रहने वाली है और उसके पिता ने झारखंड के कोडरमा में दूसरी शादी कर ली है। लड़की की नई मां व पिता दोनों ने ही उसका तिरस्कार कर दिया। इसके बाद लड़की को किसी तरह बहला कर परैया के महादेवपुर की रहनेवाली नोनमतिया देवी परैया ले आई।
 
यहां लाकर महिला ने गुरारू के तरमा गांव में एक व्यक्ति के हाथ 30 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया। इससे पहले उक्त महिला ने कई दिनों तक लड़की को परैया में रखा। लड़की को महिला ने बताया कि उसकी शादी कराई जा रही है। तरमा में प्रताड़ना का शिकार होने के बाद लड़की महिला के पास वापस परैया आ गई।

 परैया में रहने के दौरान महिला के प्रेमी महेंद्र राम ने कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। एक पंचायत समिति सदस्य द्वारा भी लड़की के साथ गलत करने की बात सामने आई है। 

वहीं, लड़की के बयान के आधार पर स्थानीय बाजार से महादेवपुर निवासी नोनमतिया देवी, सलेमपुर निवासी महेंद्र दास व पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही परैया पुलिस ने महिला, महेंद्र दास व सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Web Title: Bihar: The minor was taken hostage for several days by gangrap, then sold it to another 30 thousand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे