बिहार में लगातार फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, भागलपुर में दो लड़के और लड़की को किया गिरफ्तार, घर में ही चल रहा था कारोबार

By एस पी सिन्हा | Published: July 25, 2021 06:33 PM2021-07-25T18:33:05+5:302021-07-25T18:38:55+5:30

बिहार में इन दिनों देह व्यापार का काला धंधा काफी तेजी से फल फूल रहा है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही है। एकबार फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का काला धंधा उजागर किया है।

Bihar prostitution business busted by police, two boys and a girl arrested in Bhagalpur | बिहार में लगातार फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, भागलपुर में दो लड़के और लड़की को किया गिरफ्तार, घर में ही चल रहा था कारोबार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबिहार में इन दिनों देह व्यापार का काला धंधा काफी तेजी से फल फूल रहा है।  भागलपुर के गोराडीह के एक घर से दो युवक और एक लड़की को गिरफ्तार किया है।मामला देह व्यापार का होने पर दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटनाःबिहार में इन दिनों देह व्यापार का काला धंधा काफी तेजी से फल फूल रहा है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही है। एकबार फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का काला धंधा उजागर किया है। एक घर में छापेमारी कर युवती के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला देह व्यापार से जुडे़ होने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार भागलपुर जिले के गोराडीह के जगदीशपुर बाजार के एक घर से पुलिस ने दो युवक और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुमार गौरव और मोनू कुमार जगदीशपुर के हैं। जबकि लड़की छपरा जिले की है। पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि एक घर में गलत काम हो रहा है.। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में छापेमारी करने पहुंचे। 

एक कमरे के अंदर दोनों युवक और लड़की बंद थे। पुलिस के काफी देर तक प्रयास करने के बाद दरवाजा खोला गया। जिस घर में सभी लोग पकडे़ गए वह गौरव का ही है। उसके घर के अन्य सदस्य अपने दूसरे जगह वाले घर पर थे। जिसके बाद तीनों को जगदीशपुर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद मामला देह व्यापार का होने पर दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी सह थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी गौरव के घर में देह व्यापार का धंधा होता है। गौरव अपने दुकान के ऊपर वाले कमरे में अक्सर लड़कियों को लेकर आया करता था। लड़कियों की कीमत पहले से तय रहती थी। ग्राहक से पैसे लेता था और कमरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया करता था। आज भी सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर मौके पर से गिरफ्तार किया गया। लडकी के परिजनों को बुलाया गया है। 

Web Title: Bihar prostitution business busted by police, two boys and a girl arrested in Bhagalpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे