सिंगर पलक मुच्छल को स्टॉक करने वाला हुआ गिरफ्तार, बिहार से दो हफ्ते पहले पहुंचा था मुंबई

By भारती द्विवेदी | Published: June 8, 2018 01:24 PM2018-06-08T13:24:04+5:302018-06-08T13:24:04+5:30

आरोपी प्रोफेसर राजेश शुक्ल ने बिहार के सासाराम का रहने वाला है। साथ ही खुद को प्रोफेसर बता रहा है।

Bihar professor allegedly stalked and threatened singer palak muchhal | सिंगर पलक मुच्छल को स्टॉक करने वाला हुआ गिरफ्तार, बिहार से दो हफ्ते पहले पहुंचा था मुंबई

सिंगर पलक मुच्छल को स्टॉक करने वाला हुआ गिरफ्तार, बिहार से दो हफ्ते पहले पहुंचा था मुंबई

मुंबई, 8 जून: सिंगर पलक मुच्छल ने बिहार के एक प्रोफेसर के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पलक ने अपनी कंप्लेन में प्रोफेसर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कंप्लेन के मुताबिक आरोपी प्रोफसर ने पलक को उससे नहीं मिलने पर घर आने की धमकी दी है। साथ ही गाली-गलौच करता था। पुलिस ने कंप्लेन दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पलक ने अपने कंप्लेन में कहा है- 'उस लगातार अनजान नंबर से फोन और मैसेज आ रहे थे। शुरुआत में कॉल करने वाले ने कहा कि वो उनका बहुत बड़ा फैन है और उनसे मिलना चाहता है। उनके माना करने के बाद भी वो शख्स उन्हें लगातार कॉल और मैसेज करता रहा। जब पलक ने उसे इग्नोर करने की कोशिश की तो वो हिंसक होने लगा। वो कॉल-मैसेज के जरिए गाली और धमकी देने लगा। मैसेज में वो कहता कि उसे पता है कि वो कहां रहती हैं और वो उनके घर आ जाएगा।' 

आरोपी राजेश शुक्ल ने बिहार के सासाराम का रहने वाला है। साथ ही खुद को प्रोफेसर बता रहा है। पुलिस ने आरोपी को सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पलक से मिलने के लिए आरोपी दो हफ्ते पहले ही मुंबई आया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे पलक का नंबर फिल्म डायरेक्टरी से मिला था। उसने और भी कई सितारों से भी बातचीत की है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने बाकी सितारों को भी हैरेस किया है। 

पलक मुच्छल कौन हैं 

सिंगर पलक मुच्छल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम है। पलक का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वो सिंगिग के अलावा समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं। वो और उनके भाई पलाश मुच्छल स्टेज शो करके पैसे इकट्ठा करते हैं और ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चों का इलाज करवाते हैं। समाज सेवा के लिए पलक का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पलक ने बॉलीवुड में अपनी गायिका का सफर साल 2011 में शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उन्हें कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। जिनमें से 'किक', 'एक था टाइगर', 'आशिकी-2', 'गब्बर इज बैक', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो 17 भाषा में गाना गा सकती हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

Web Title: Bihar professor allegedly stalked and threatened singer palak muchhal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे