पटना रेलवे स्टेशन पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं अरेस्ट, 6 मोबाइल फोन बरामद

By एस पी सिन्हा | Published: February 19, 2021 07:32 PM2021-02-19T19:32:31+5:302021-02-19T19:33:40+5:30

बिहार के पटना में पुलिस मे सेक्स रैकेट का पर्दापाश किया है। पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार किया है।

bihar Patna railway station Sex racket busted two women arrested 6 mobile recovered | पटना रेलवे स्टेशन पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं अरेस्ट, 6 मोबाइल फोन बरामद

महिलाएं अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों को अपने जाल में फंसती थीं।

Highlightsयात्रियों को धोखा देने के साथ-साथ आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसवालों को भी काफी परेशान करती थी।ग्राहकों को फंसाने के लिए इस गैंग ने महिलाओं को ट्रेनिंग दे रखा है।महिलाएं उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन पर हुश्न की जलवा दिखाकर लूटने वाली गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

पटना जंक्शन पर देह व्यापार और ठगी का गोरखधंधा चल रहा था। पटना जंक्शन पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों के साथ गलत काम करती थीं। यह इतनी शातिर हैं कि यात्रियों को धोखा देने के साथ-साथ आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसवालों को भी काफी परेशान करती थी।

लगातार इनकी शिकायतें पुलिस को मिलती रहती थीं। आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इनके गिरोह में शामिल हैं। बताया जाता है कि ग्राहकों को फंसाने के लिए इस गैंग ने महिलाओं को ट्रेनिंग दे रखा है।

महिलाएं इतनी शातिर हैं कि पुलिसवालों को भी नहीं छोड़तीं थीं। पुलिस के अनुसार ये महिलाएं उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने तलाशी के क्रम में इनके पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये महिलाएं अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों को अपने जाल में फंसती थीं।

पटना जंक्शन पर चोरी करने वाली ये महिलायें यात्रियों को सेक्स का प्रलोभन भी देती हैं। अगर आसानी से ग्राहक नहीं फंसा तो उसे लूटने से भी परहेज नहीं करती हैं। जीआरपी के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के अनुसार मोबाइल तो ये पलक झपकते ही लेकर उड़ जाती हैं, ये महिलाएं यात्रियों को झांसे में लेकर उनका मोबाइल उड़ाती थीं, महिला होने के कारण लोगों को इन पर शक भी नहीं होता था।

इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि जब इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया तो इन्होंने बताया कि ये यात्री हैं. लेकिन इनके पास टिकट नहीं मिला, पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों यात्री बनकर जंक्शन पर घूमते रहते थे और मौका मिलते ही यात्री का मोबाइल चुराकर फरार हो जाते थे, पुलिस के सामने इन्होंने कुबूल किया है कि ये लोग मोबाइल चुराकर दूसरे राज्यों में बेच देती थीं।

Web Title: bihar Patna railway station Sex racket busted two women arrested 6 mobile recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे