दर्दनाक: बिहार के मुजफ्फरपुर में दबंगों ने घर घुसकर छात्रा को जिंदा जलाया, अस्पताल में हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 09:46 AM2019-12-09T09:46:46+5:302019-12-09T09:56:13+5:30

हैदराबाद, उन्नाव की घटना के बाद अब यह दर्दनाक घटना बिहार से सामने आ रही है।  बिहार के मुजफ्फपुर में दबंगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया है।

bihar muzaffarpur girl burnt alive in her house | दर्दनाक: बिहार के मुजफ्फरपुर में दबंगों ने घर घुसकर छात्रा को जिंदा जलाया, अस्पताल में हालत गंभीर

हैदराबाद, उन्नाव की घटना के बाद अब यह दर्दनाक घटना बिहार से सामने आ रही है।  बिहार के मुजफ्फपुर में दबंगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया है।

Highlightsपीड़िता की मां के मुताबिक, पास में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। घरवालों ने आरोपी के डर से लड़की की पढ़ाई तक छुड़वा दी।

एक लड़की दबंग परिवार के लड़के से परेशान होकर अपने घर में शिकायत करती है। लड़की के घरवाले लड़के के परिवार वालों को बताते हैं। लड़का फिर भी लड़की को परेशान करता रहता है। इसके बाद परेशान होकर लड़की स्कूल जाना छोड़ देती है। लड़का फिर भी लड़की को परेशान करने का मौका तलाशता रहता है। मौका मिलते ही लड़की को परेशान करता है।

इसके बाद लड़की के घरवाले लड़का व उसके दबंग परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर देती है। अब लड़की थोड़ा आराम महसूस करती है। लेकिन, तभी पुलिस कार्रवाई करने के बजाय लड़की के परिवार पर समझौता करने का दवाब बनाने लगती है। इसके बाद समझौता नहीं करने पर दबंग घर घुसकर लड़की को जिंदा जला देते हैं। 

यह घटना पढ़ने में जितना आसान है, सच में उतना ही भयावह है। दरअसल, हैदराबाद, उन्नाव की घटना के बाद अब यह दर्दनाक घटना बिहार से सामने आ रही है।  बिहार के मुजफ्फपुर में दबंगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया है। खबर के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ही पीड़िता को अस्पताल में भी भर्ती कराया। इस समय पीड़िता का इलाज बिहार के ही एसकेएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। जहां, पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

दरअसल, यह घटना मुजफ्फरपुर के पास स्थित अहियापुर के नाजिरपुर गांव की है। शनिवार को लड़की घर पर अकेली थी, जब दबंगों ने घर घूसकर लड़की को जिंदा जला दिया। 

पीड़िता की मां के मुताबिक, पास में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाद में घरवालों ने उसके डर से लड़की की पढ़ाई तक छुड़वा दी। वह बीए की छात्रा थी। कई बार शिकायत अहियापुर पुलिस से की मगर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की की मां का कहना है कि लड़का का पिता दबंग है। ऐसे में शिकायत के बाद भी पुलिस उसके यहां जाकर लौट जाती थी।

Web Title: bihar muzaffarpur girl burnt alive in her house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे