बिहार: मुखिया पति ने सरेआम सरपंच पति की सरेआम कर दी हत्या, 'पीएम आवास योजना' के लिए 'नजराना' मांगने का किया था विरोध
By एस पी सिन्हा | Published: September 19, 2018 06:13 PM2018-09-19T18:13:32+5:302018-09-19T18:13:32+5:30
परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजराना मांगे जाने के खिलाफ नेयाजुद्दीन ने आवाज बुंलद की थी।
पटना,19 सितंबर: बिहार के सीतामढी जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मुखिया पति और उसके समर्थकों ने सरपंच पति नेयाजुद्दीन की गोली मार कर हत्या कर दी।
जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कहा जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर मुखिया पति और उसके गुर्गों के द्वारा सरेआम इस घटना को अंजाम दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मुखिया पति और उसके समर्थकों ने सरपंच पति नेयाजुद्दीन की गोली मार कर हत्या कर दी।
जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों से नजराना मांगे जाने के खिलाफ गोलबंदी किये जाने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन तीनों ने नुक्कड सभा कर मुखिया पति पर प्रधानमंत्री आवास योजना में गडबडी का आरोप लगाया था। मारे गये लोगों के परिजनों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी गई है।
परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजराना मांगे जाने के खिलाफ नेयाजुद्दीन ने आवाज बुंलद की थी। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस अब तक आरोपित मुखिया पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुखिया पति और उसके गुर्गे फरार हो गये हैं। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
वहीं, घायल लोगों को इलाज के लिए सीतामढी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।