बिहार के सारण में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर की हत्या, एक हालात गंभीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2019 09:20 AM2019-07-19T09:20:45+5:302019-07-19T09:20:45+5:30
बिहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित का इलाज नियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के जिला सारण में मॉब लिंचिंग घटना हुई है। यहां बनियापुर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। 19 जुलाई के तड़के बनियापुर थाना क्षेत्र में चार लोगों को स्थानीय निवासियों ने पकड़ा। उनका दावा है कि ये चारों चोरी करने के इरादे से किसी के घर में गये थे। इसके बाद लोगों ने चारों की जमकर पिटाई की है। इस दौरान तीन लोगों को इतान पीटा गया है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है।
Bihar: Two people were beaten to death by locals in Baniyapur, Saran on suspicion of cattle theft, today morning. Bodies sent for postmortem by police, investigation underway.
— ANI (@ANI) July 19, 2019
बिहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित का इलाज नियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bihar: Three people were beaten to death by locals in Baniyapur, Saran on suspicion of cattle theft, today morning. Bodies sent for postmortem by police, investigation underway. pic.twitter.com/wNKJIYgfn5
— ANI (@ANI) July 19, 2019
बिहार पुलिस के मुताबिक चौथे शख्स की भी हालात काफी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव वालों से पूछताछ जारी है।