मामा ने हथियार के बल पर 13 साल की भांजी से किया रेप, फिर हुआ फरार
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 17, 2018 07:54 PM2018-08-17T19:54:37+5:302018-08-17T19:54:37+5:30
बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत उचकागांव क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में गुरुवार की रात रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी चचेरी भांजी के साथ मुंह काला किया।
पटना,17 अगस्त:बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत उचकागांव क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में गुरुवार की रात रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी चचेरी भांजी के साथ मुंह काला किया। 13 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे मामा ने हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की खबर मिलने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
महिला थाने की पुलिस ने जांच के बाद पीडिता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने घर पर बहन के साथ सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इसी बीच पीडिता का चचेरा मामा वृंदावन हाजी टोला निवासी 26 वर्षीय इरफान घर पहुंचा और हथियार का भय दिखा कर बच्चों को दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पीडिता ने विरोध किया तो मारपीट की। शोर मचाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपित घर का दरवाजा खोल कर हथियार लहराते हुए भाग निकला।
इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों ने उचकागांव पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पीड़ित परिजन भय के माहौल में हैं। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष ने अपने वरीय पदाधिकारी को दिया। साथ ही महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी को पीड़िता के बयान के लिये बुलाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भरी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।