बिहार: जमीन विवाद को लेकर महादलित को दिन दहाड़े जिंदा जलाया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 9, 2018 07:49 PM2018-08-09T19:49:55+5:302018-08-09T19:49:55+5:30

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि सुरेश राम आज सुबह ईंट लाने डकरा भट्ठा जा रहा था।

Bihar: Mahadalit burnt alive day for land dispute serious condition, Hospital recruitment | बिहार: जमीन विवाद को लेकर महादलित को दिन दहाड़े जिंदा जलाया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बिहार: जमीन विवाद को लेकर महादलित को दिन दहाड़े जिंदा जलाया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पटना,9 अगस्त: बिहार के मुंगेर जिले के पूरब सराय ओपी क्षेत्र स्थित कृष्णा पुरी गली में बेखौफ अपराधियों ने जमीन विवाद को लेकर एक महादलित को दिन दहाड़े पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। आग की चपेट में आने से वो पूरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सराय थाना क्षेत्र स्थित दिलावरपुर बाडा की है। घटना में आज 50 वर्षीय सुरेश राम को आज सुबह आठ लोगों ने मारपीट कर उसके शरीर पर पेट्रोल छिडक कर आग लगा दी। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसके शरीर में लगी आग को बुझाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि सुरेश राम आज सुबह ईंट लाने डकरा भट्ठा जा रहा था। इसी दौरान दिलावरपुर निवासी मणिकांत मंडल की पत्नी बॉबी देवी तथा उसका साला दयानंद मंडल सहित आठ लोगों ने उसे घेर लिया तथा उससे उसकी जमीन रजिस्ट्री करने का दवाब बनाने लगा। सुरेश राम ने जमीन के कागजात पर अंगुठा लगाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मणिकांत मंडल और उसके गुर्गो ने आक्रोशित होकर उसकी पिटाई शुरु कर दी।

सुरेश राम ने बताया कि उनलोगों ने वहां खडी एक बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाल कर सुरेश राम के शरीर पर डाल दिया और आग लगा दी। इसके बाद वह शरीर पर दहकते आग के साथ अपने घर की ओर भागने लगा। इसी बीच, दिलावरपुर निवासी कूनो मंडल ने उसके शरीर की आग को बुझा कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की।

मामले में बॉबी देवी, मणिकांत मंडल, दयानंद मंडल सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, जिंदा जलाने की घटना को लेकर परिजन काफी दहशत में हैं। आरोपी के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Bihar: Mahadalit burnt alive day for land dispute serious condition, Hospital recruitment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे