उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह ने विधायक बीमा भारती को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के भीतर घमासान, जानिए

By एस पी सिन्हा | Published: September 11, 2022 07:18 PM2022-09-11T19:18:01+5:302022-09-11T19:18:51+5:30

बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है।

bihar jdu Consumer Minister Leshi Singh sent defamation notice Rs 5 crore her own party MLA Bima Bharti ruckus ruling JDU in Bihar | उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह ने विधायक बीमा भारती को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के भीतर घमासान, जानिए

बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

Highlightsबीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे वो गलत नहीं था बिल्कुल सही आरोप है।बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।बीमा भारती ने बताया कि लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में अब आपस में ही भिड़ंत होने लगी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व जदयू नेत्री लेशी सिंह ने अपनी ही पार्टी की विधायक बीमा भारती को 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है।

नोटिस मिलने के बाद बीमा भारती ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी। बता दें कि बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर हमला बोला था। लेशी सिंह के खिलाफ बीमा भारती के द्वारा मीडिया में बयान दिये जाने के बाद कानूनी नोटिस भेज दिया है। 5 करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के बारे में हम जो कहे थे वो गलत नहीं कहे थे।

मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद हम हॉस्पिटल में भर्ती थे। अभी भी तबीयत ठीक नहीं है। हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला की मंत्री लेशी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है। बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे वो गलत नहीं था बिल्कुल सही आरोप है।

लेशी सिंह हत्या करवायी थी उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुई हैं। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है।

उन्होंने लेशी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस केस में लेशी सिंह का नाम है। हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं, हमें दबाने की कोशिश लेशी सिंह कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सब कुछ पता है। पार्टी और नेता सबके लिए बराबर है।

जो गलत है उस पर हम आवाज उठाएंगे। मंत्री रहते हुए केस में कार्रवाई नहीं हो सकती, इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। पीड़ित को इनके मंत्री पद पर रहते न्याय कभी नहीं मिल सकता। लेशी सिंह अतिपिछड़ा को नोटिस देकर धमकाने का काम कर रही है।  

 

Web Title: bihar jdu Consumer Minister Leshi Singh sent defamation notice Rs 5 crore her own party MLA Bima Bharti ruckus ruling JDU in Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे