जमुई में नाबालिग बेटे के सामने जीजा-साले ने विधवा मां के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, चाकू घोंपा 

By एस पी सिन्हा | Published: March 4, 2021 04:40 PM2021-03-04T16:40:48+5:302021-03-04T21:26:23+5:30

बिहार में  जमुई जिले के चकाई थाना इलाके के लछिडीह गांव विधवा महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर पीट दिया।

bihar Jamui minor son miscreants gang rape widow mother husband died of cancer 12 years ago | जमुई में नाबालिग बेटे के सामने जीजा-साले ने विधवा मां के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, चाकू घोंपा 

महिला ने जब विरोध किया तो उन दोनों ने महिला को बेरहमी से मारा पीटा और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsशिकायत के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। घर का दरवाजा तोड़ दो लोगों ने हवस का शिकार बनाया है। मारपीट से घायल पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पटनाः बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को कलंकित करने की घटना सामने आई है, जहां उसके नाबालिग बेटे के सामने ही उसकी विधवा मां से हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर महिला की लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर उसे चाकू घोंप दिया।

हैवानियत की यह घटना जिले के चकाई थाना इलाके के लछिडीह गांव में घटी है। शिकायत के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। दोनों आरोपी के बीच जीजा-साले का रिश्‍ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात जब महिला अपने बेटे के साथ सोई थी, तभी घर का दरवाजा तोड़ दो लोगों ने उन्‍हें अपनी हवस का शिकार बनाया है। 

दुष्कर्म के दौरान मारपीट से घायल पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति की मौत 12 साल पहले कैंसर के कारण हुई थी। उसका बडा बेटा सूरत में मजदूरी करता है। मानवता और समाज को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम गांव के ही 50 साल के सुकदेव यादव (जो कि पीड़िता का रिश्ते में भसुर लगता है) ने अपने रिश्तेदार महेंद्र यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। सुकदेव यादव और महेंद्र यादव दोनों रिश्ते में भाई-बहनोई लगते हैं।

दोनों आरोपी राजमिस्त्री का काम करते हैं। पीड़िता और उसके बेटे के अनुसार, घर में घुसकर दोनों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय 10 साल का नाबालिग मौके पर ही था, जिसने अपनी मां की आबरू लूटते देखा। पीड़िता ने बताया कि सुकदेव और महेंद्र ने गांजा पीने के बाद उसके साथ ये काम किया।

महिला ने जब विरोध किया तो उन दोनों ने महिला को बेरहमी से मारा पीटा और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। लगभग 35 साल की पीड़िता अपने बेटे के साथ गांव में रहकर दूसरे के खेतों में मजदूरी कर जीवनयापन करती है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मामली की छानबीन कर रहे टाउन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला के द्वारा दिए गए आवेदन में दुष्कर्म की घटना का जिक्र नहीं था, लेकिन जब सदर अस्पताल में महिला ने इस बात को बताया तो महिला थाना की अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Web Title: bihar Jamui minor son miscreants gang rape widow mother husband died of cancer 12 years ago

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे