फतुहा में बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर मां की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

By एस पी सिन्हा | Published: March 3, 2021 06:04 PM2021-03-03T18:04:28+5:302021-03-03T18:05:49+5:30

बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना के जग्गू बिगहा गांव बदमाशों ने महिला की जान ले ली। कसूर इतना था कि अपराधी इनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। 

bihar Fatuha protestrape daughter mother shot dead sneaked into home and fired patna crime police | फतुहा में बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर मां की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

गांव में तनाव व्याप्त और पुलिस गांव में कैम्प कर जांच में जुटी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमुख्य आरोपी चंदन कुमार फरार बताया जाता है।शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।मृतका के पति ने बताया कि उनकी तीन बेटी है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना के जग्गू बिगहा गांव में बेटी से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे अपराधियों का विरोध की कीमत एक महिला को जान देकर चुकानी पड़ी है।

बदमाशों ने दिनदहाडे़ गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। गांव में बदमाशों ने महिला के घर के ठीक सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। आज सुबह हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान जग्गू बिगहा के रहने वाले ललन यादव की 45 साल की पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है।

मृतका के पति ने बताया कि उनकी तीन बेटी है। कुछ समय से गांव के ही रहने वाले कुछ मनचले उसे तंग करते थे। मंगलवार को जब उनकी बेटी कहीं जा रही थी तो गांव के ही मनचलों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बेटी ने घर आकर यह बात मां को बताई। बेटी की बात सुनकर आशा देवी मंगलवार को ही मनचलों के पास पहुंची औऱ विरोध करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इसे लेकर ही बदमाशों ने आज सुबह-सुबह आशा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त आशा देवी अपने घर के बाहर मवेशी को खाना दे रही थी। इसी दौरान बशमाश आए और आशा देवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए फतुहा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी गांव में तनाव व्याप्त और पुलिस गांव में कैम्प कर जांच में जुटी है।

Web Title: bihar Fatuha protestrape daughter mother shot dead sneaked into home and fired patna crime police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे