बिहारः मृत अवस्था में मिली 'आसरा होम' की दो युवतियां, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Published: August 12, 2018 05:14 PM2018-08-12T17:14:26+5:302018-08-12T17:15:10+5:30

पटना के  राजीव नगर के आसरा सुधार गृह से शुक्रवार की सुबह कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी

Bihar: death of 2 girls of 'Aasra Home', Police investigation | बिहारः मृत अवस्था में मिली 'आसरा होम' की दो युवतियां, जांच में जुटी पुलिस

बिहारः मृत अवस्था में मिली 'आसरा होम' की दो युवतियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना, 12 अगस्त:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच राजधानी पटना के बालिका गृह की दो युवतियों की मौत हो गई है। वैसे कह जा रहा है कि दोनों की मौत पटना के पीएमसीएच में हुई है। वहीं, इन मौतों के बाद आसरा सुधार गृह फिर से विवाद में आ गया है।

पीएमसीएच के अधीक्षक डा. राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि दोनों की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। जिस शेल्टर होम में ये घटना हुई है वो पटना के राजीव नगर के नेपाली नगर में है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि दोनों मृतक युवतियों की मौत शनिवार की शाम को ही हुई थी। लेकिन, इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इसके बाद कल ही दोनों का पोस्टमार्टम भी कराया गया। मृतकों की उम्र 40 साल और 17 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी आज जांच में जुट गये हैं।


वहीं, समाज कल्याण विभाग की टीम भी सुधार गृह पहुंच गई है। सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि मजिस्ट्रेट आये थे, जिसके बाद हमें मामले की जानकारी मिली। इस मामले में हमें संस्था के लोगों ने कोई सूचना नहीं दी थी। यहां उल्लेखनीय है कि राजीव नगर के आसरा सुधार गृह से शुक्रवार की सुबह कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी। चार लड़कियां ग्रिल काट कर भागने की कोशिश कर रही थी। 

इस बात की जानकारी सुधार गृह के लोगों को चल गई और लड़कियों को पकड़ लिया गया था। इस बात की जानकारी पुलिस तक पहुंची थी जिसके बाद राजीव नगर थाना की पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में आसरा सुधार गृह के संचालक चेतन से भी पूछताछ की थी।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

Web Title: Bihar: death of 2 girls of 'Aasra Home', Police investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे