प्रेमी की पिटाई देख प्रेमिका ने मौसा को चाकू मारा, घायल छोड़ लड़के के साथ फरार, पुलिस ने धर दबोचा 

By एस पी सिन्हा | Published: March 8, 2021 06:31 PM2021-03-08T18:31:19+5:302021-03-08T18:32:40+5:30

बिहार में दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की विगत कुछ वर्षों अपने ननिहाल भालपट्टी ओपी के फजीला गांव में रह रही थी।

Bihar Darbhanga beating lover girlfriend stabbed knife boy leaving injured police nabbed crime case | प्रेमी की पिटाई देख प्रेमिका ने मौसा को चाकू मारा, घायल छोड़ लड़के के साथ फरार, पुलिस ने धर दबोचा 

मौसा के नीचे गिरते ही लड़की अपने प्रेमी का हाथ पकड़ पैदल ही घर से फरार हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनिशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को लड़की और प्रेमी को लहेरियासराय में दबोच लिया।पुलिस ने आरोपितों का बाइक भी जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी शमशाद शान ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी की पिटाई होता देख लड़की ने अपने मौसा को चाकू घोंप दी।

इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि, पुलिस ने लड़की और प्रेमी सहित चार लोगों को दबोच लिया है और सभी से पूछताछ चल रही है। वहीं जख्मी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की अपने ननिहाल भालपट्टी ओपी के फजीला गांव गई थी।

 इसी दौरान गांव के ही अंशु सहनी से उसकी मुलाकात हो गई। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा. एक-दूसरे की मोहब्बत में डूबे प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की के ननिहाल वालों को तो मामा लडकी को फेकला ओपी क्षेत्र के गोढिया गांव स्थित मौसा के घर पहुंचा दिया।

इसके बाद भी लड़की का अपने प्रेमी से मिलना जुलना जारी था। यहां प्रेमी जब प्रेमी से मिलना पहुंचा तो लड़की के मौसा अजय सहनी ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों की मदद से अंशु और उसके साथी लहेरियासराय थानाक्षेत्र के नाका नंबर छह निवासी आशीष सहनी और बेंता निवासी बबलू सहनी को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने लगे।

मौके पर खडी लडकी अपने प्रेमी की पिटाई को बर्दाश्त नहीं कर पाई और वह अपने मौसा के पेट में चाकू घोंप दी। मौसा के नीचे गिरते ही लडकी अपने प्रेमी का हाथ पकड पैदल ही घर से फरार हो गई. बताया जाता है कि पेट में चाकू लगने से आंतरिक भाग को नुकसान पहुंचा है। इस बीच अंशु के दोनों साथियों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

जिसके निशानदेही पर पुलिस ने लड़की और प्रेमी को लहेरियासराय में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों का बाइक भी जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी शमशाद शान ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हर कोई लड़की के दुस्साहस की चर्चा कर रहा है।

Web Title: Bihar Darbhanga beating lover girlfriend stabbed knife boy leaving injured police nabbed crime case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे