घर से एके-47 व बम बरामद होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इन-इन मामलों में दर्ज हुये केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2019 09:30 AM2019-08-17T09:30:14+5:302019-08-17T09:30:14+5:30

30 जुलाई को पुलिस ने एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश रचने संबंधी एक ऑडियो को लेकर मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह को नोटिस जारी किया था।

Bihar: Case registered against Independent MLA from Mokama Anant Kumar Singh under Arms Act | घर से एके-47 व बम बरामद होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इन-इन मामलों में दर्ज हुये केस

घर से एके-47 व बम बरामद होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इन-इन मामलों में दर्ज हुये केस

Highlightsअनंत सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनका घर तोड़ने का काम कर रहे हैं।  सूत्रों की मानें तो विधायक अनंत सिंह की इस मामले में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। 

बिहार बाढ़ के उनके गांव लदमा से एके-47 बरामद होने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किये गये हैं। 16 अगस्त को बिहार पुलिस ने विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापेमारी के दौरान एके-47, कारतूस और बम बरामद किये गये थे। जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की मानें तो विधायक अनंत सिंह की इस मामले में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। 

पुलिस ने जिस वक्त लदमा में छापेमारी की उस समय एके-47 को वहां से निकाल कर दूसरी जगह भेजे जाने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। मेटल डिटेक्टर और स्कैनर एके-47 जैसे हथियार को पकड़ नहीं सके इसके लिए उसकी कार्बन सीलिंग कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार 4 दिन पहले भी अनंत सिंह के गांव से कई प्रतिबंधित हथियारों को बाहर निकालकर ठिकाने लगाया गया था। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनंत सिंह के घर और उसके आसपास के इलाके एक एलएमजी और एक एमपी-5 के साथ-साथ अभी और एके-47 हथियार छिपाकर रखा गया है। 

एके- 47 बरामदगी के बाद अकेले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें नहीं बढ़ी हैं। अनंत सिंह के जिस घर से हथियार की बरामदगी हुई है, वह पैतृक संपत्ति है। लिहाजा अनंत सिंह के साथ-साथ उनके परिवार वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। विधायक अनंत सिंह फिलहाल अपने पटना स्थित सरकारी आवास पर हैं।

अनंत सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनका घर तोड़ने का काम कर रहे हैं। 

Web Title: Bihar: Case registered against Independent MLA from Mokama Anant Kumar Singh under Arms Act

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार