बिहारः भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, पांच लाख रुपये लूटे, मौके से फरार

By एस पी सिन्हा | Published: February 25, 2021 08:15 PM2021-02-25T20:15:33+5:302021-02-25T20:16:33+5:30

बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर दिन रेप, , लूट, मर्डर और चोरी की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस-प्रशासन परेशान है।

bihar BJP leader Prem Pankaj's employee shot miscreants looted five lakh rupees spot cm nitish kumar | बिहारः भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, पांच लाख रुपये लूटे, मौके से फरार

अपराधी दो की संख्या में थे जो बाइक पर सवार थे।

Highlightsआरा शहर के बडे़ व्यवसायी व भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गुड्डू मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से गुड्डू को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आरा रेफर कर दिया गया।

पटनाः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है. भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर हरीपुर-चंदा गांव के पेट्रोल पंप के नजदीक आज दोपहर हथियार बंद अपराधियों ने आरा शहर के बडे़ व्यवसायी व भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

इसके बाद उसके पास से करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। गोली लगने के बाद गुड्डू मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से गुड्डू को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आरा रेफर कर दिया गया। अपराधी दो की संख्या में थे जो बाइक पर सवार थे।

पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब भी लगाए हुए थे। घायल 38 वर्षीय सुरज कुमार उर्फ गुड्डू चांदी थाना के नरही गांव निवासी चन्द्रहंस राय का पुत्र बताया जाता है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गोली सीने के पास लगी है। अभी तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पडताल में जुट गई है, अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लूट की बात भी सामने आ रही है। अब पुलिस गोली लगने से घायल हुए गुड्डू के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही सारी बात सामने आ पाएगी।

बताया जाता हैं कि भाजपा व्यवसाय मंच के संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन का आरा के जीरो माइल के पास सीमेंट सह ट्रैक्टर का एजेंसी है। सीमेंट दुकान का स्टाफ सुरज उर्फ गुड्डू रोज की तरह आज भी तगादा करने के लिए बडहरा के बबुरा बाजार की ओर गया हुआ था। लौटने के क्रम में हथियारबंद अपराधियों ने उसपर हमला बोल दिया और उसके पास से करीब पांच लाख रुपये लूट कर हथियार लहराते हुए भाग निकले।

Web Title: bihar BJP leader Prem Pankaj's employee shot miscreants looted five lakh rupees spot cm nitish kumar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे