40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से काट-काटकर हत्या, हाथ, पैर, कान सहित शरीर के कई अंग काट डाले, जानें वजह

By एस पी सिन्हा | Published: December 5, 2022 03:27 PM2022-12-05T15:27:20+5:302022-12-05T15:28:57+5:30

बिहार में भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी का मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Bhagalpur 40 years lod woman murder lines Shraddha murder case cut sharp weapon many parts body hands, feet, ears, breasts bihar police | 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से काट-काटकर हत्या, हाथ, पैर, कान सहित शरीर के कई अंग काट डाले, जानें वजह

घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। एफएसएल की टीम जांच में मदद कर रही है। 

Highlightsमो. शकील और मो. जुद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने मो. जुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।घटनास्थल और दिलौरी गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

पटनाः श्रद्धा हत्याकांड से मिलता जुलता हत्या का एक मामला बिहार से सामने आया है। यहां महिला नीलम देवी पर गलत नजर रखने वाले युवक शकील को जब परिवार के लोगों ने घर आना जाना बंद करा दिया तो आरोपी शकील ने चाकू से कई वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया और उसके अंगों को काट डाला।

शकील ने नीलम के हाथ, पैर, कान, स्तन सहित शरीर के कई अंग काट डाले। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी की है। यहां सड़क किनारे नीलम देवी (40 वर्ष) की धारदार हथियार से काट-काटकर हत्या कर दी गई। नीलम देवी नाम की महिला की शकील नाम के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काटते हुए हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के लिये आरोपी व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही बाजार से निकल कर नीलम देवी वहां पहुंची तो मो. शकील ने उसके सिर पर पीछे से हमला किया। फिर उसे सड़क के नीचे खेत में गिरा दिया। वहां पहले से मौजूद शकील भाई मोहम्मद शेख जुद्दीन के साथ मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले।

पैर भी काटने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक किसी के आने की आहट सुन दोनों अपराधी भाग निकले। मृतक महिला नीलम देवी की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी अशोक यादव की पत्नी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी शकील का अशोक यादव के घर लंबे दिनों से आता-जाता रहता था। जिसके कारण परिवार से उसकी काफी नजदीकी हो गई थी।

शकील की गंदी नजर अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी पर थी। शकील किसी न किसी बहाने अशोक यादव के घऱ पहुंच जाता था और नीलम को परेशान किया करता था। इस बात की भनक जैसे ही अशोक को लगी उसने शकील को घर आने से मना कर दिया। जिससे नाराज शकील ने नीलम के हत्या की साजिश रच डाली।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसडीओ मधुकांत ने बताया कि मृतका के पति अशोक यादव के बयान पर पीरपैंती बाजार पश्चिम टोला निवासी मो. शकील और मो. जुद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मो. जुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल और दिलौरी गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। एफएसएल की टीम जांच में मदद कर रही है। 

Web Title: Bhagalpur 40 years lod woman murder lines Shraddha murder case cut sharp weapon many parts body hands, feet, ears, breasts bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे