Bhadohi rape: बाहर गया था पति, घर में अकेली थी 20 वर्षीय नवविवाहिता, राहुल ने पैसे की लालच देकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया, विरोध करने पर मुंह दबाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 12:18 IST2024-09-02T12:16:38+5:302024-09-02T12:18:28+5:30

Bhadohi newly married woman raped: औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में 26 अगस्त की देर शाम घटना हुई।

Bhadohi newly married woman rape Husband out 20 year old alone home Rahul tried illicit relationship luring money she protested he strangled her and raped | Bhadohi rape: बाहर गया था पति, घर में अकेली थी 20 वर्षीय नवविवाहिता, राहुल ने पैसे की लालच देकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया, विरोध करने पर मुंह दबाकर किया रेप

सांकेतिक फोटो

HighlightsBhadohi newly married woman raped: पीड़ित महिला (20) का पति घर से कहीं बाहर गया था और घर पर अकेली थी। Bhadohi newly married woman raped: विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर उससे बलात्‍कार किया। Bhadohi newly married woman raped: राहुल (28) ने महिला को पैसे का प्रलोभन देकर पहले अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया।

Bhadohi newly married woman raped: भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में घर में अकेली पाकर एक 20 वर्षीय नवविवाहिता से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अगस्त की देर शाम यह घटना तब हुई जब पीड़ित महिला (20) का पति घर से कहीं बाहर गया था और वह घर पर अकेली थी।

पांडेय ने बताया कि घमहापुर गांव निवासी राहुल (28) ने महिला को पैसे का प्रलोभन देकर पहले अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन उसके विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर उससे बलात्‍कार किया। उन्होंने बताया कि महिला ने पति के आने पर घटना के बारे में बताया और इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पांडेय ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर एक दूसरे समुदाय के आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 [1] (बलात्‍कार), 351[2] (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

तेलंगाना: प्रेमी के शादी में देरी करने से निराश महिला ने की आत्महत्या

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संदेह है कि महिला ने अपने प्रेमी द्वारा शादी में देरी किए जाने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम उठाने से पहले आज सुबह अपने प्रेमी को फोन किया और इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया।

वह व्यक्ति जबतक उसके घर पहुंचा तबतक वह पंखे से लटक चुकी थी। महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के माता-पिता की नाराजगी के डर से उसका प्रेमी अस्पताल से चला गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है और मामले की जांच जारी है। 

Web Title: Bhadohi newly married woman rape Husband out 20 year old alone home Rahul tried illicit relationship luring money she protested he strangled her and raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे