घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, वकील अरेस्ट, बलिया में 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 1, 2021 07:13 PM2021-12-01T19:13:40+5:302021-12-01T19:14:52+5:30

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को शहर के एक इलाके में 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी।

Bareilly 12 year old girl raped play lawyer arrested 15 year old girl kidnapped and raped in Ballia | घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, वकील अरेस्ट, बलिया में 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

आरोपी के धमकाने से लड़की बहुत डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची।

Highlightsहजियापुर में रहने वाला 28 वर्षीय तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा वहां पहुंचा।वह लड़की को अपने दफ्तर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। लड़की को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी।

बरेलीः बरेली जिले में एक वकील को 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को शहर के एक इलाके में 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी।

 

 

उसी वक्त हजियापुर में रहने वाला 28 वर्षीय तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा वहां पहुंचा और वह लड़की को अपने दफ्तर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। सजवान ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के धमकाने से लड़की बहुत डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची।

वहां लड़की ने बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उसके पिता को फोन करके बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को गत 10 नवम्बर को रवि (20) नामक युवक ने अगवा कर लिया।

किशोरी की मां ने रवि के विरुद्ध 22 नवंबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को मंगलवार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने बयान दिया है कि रवि उसे अगवा कर दिल्ली ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

बयान के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक आर के नय्यर ने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी रवि को बांसडीह रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Web Title: Bareilly 12 year old girl raped play lawyer arrested 15 year old girl kidnapped and raped in Ballia

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे