महिला मित्र से मिलने गए युवक को भीड़ ने खंभे से बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा,15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2023 04:54 PM2023-01-03T16:54:38+5:302023-01-03T16:55:36+5:30

यूपीः बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा।

Balrampur young man went meet female friend tied pole and beaten badly sticks case registered against 15 people up police | महिला मित्र से मिलने गए युवक को भीड़ ने खंभे से बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा,15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Next
Highlightsलोगों ने खंभे में बांध कर मारने पीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में महिला मित्र से मिलने गए एक युवक को भीड़ द्वारा खंभे में बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दो दिन पहले बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा। इसी बीच कुछ लोगों ने खंभे में बांध कर मारने पीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना से मंगलवार को बताया कि प्रसारित वीडियों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संजय, सरोज , राम स्वरूप सहित 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Web Title: Balrampur young man went meet female friend tied pole and beaten badly sticks case registered against 15 people up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे