दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पति, ससुर और सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2023 06:19 PM2023-01-17T18:19:04+5:302023-01-17T18:20:35+5:30

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में सोमवार देर रात उर्मिला (20) का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी से लटकता पाया गया।

Ballia Tired being harassed dowry married woman committed suicide hang herself case registered against five people husband, father-in-law and mother-in-law | दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पति, ससुर और सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव के निवासी चंदन से हुई थी। 

Highlightsउर्मिला के ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित करते थे।सास सोनापति व पति चंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव के निवासी चंदन से हुई थी। 

बलियाः बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में कथित रूप से दहेज को लेकर प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पति समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में सोमवार देर रात उर्मिला (20) का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि उर्मिला के पिता हरेंद्र साहनी का आरोप है कि उर्मिला के ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित करते थे।

साहनी की तहरीर पर उर्मिला के पति चंदन साहनी, ससुर जयराम साहनी और सास सोनापति देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सास सोनापति व पति चंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उर्मिला की शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव के निवासी चंदन से हुई थी। 

Web Title: Ballia Tired being harassed dowry married woman committed suicide hang herself case registered against five people husband, father-in-law and mother-in-law

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे