बलिया से 16 वर्षीया किशोरी को किया अगवा, दिल्ली और मुंबई ले जाकर दो महीने तक बलात्कार, 21 वर्षीय आरोपी ऐसे हुआ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2023 06:41 PM2023-01-24T18:41:50+5:302023-01-24T18:43:04+5:30

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक विशाल गुप्ता (21) ने गत 26 नवंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

Ballia 16-year old girl kidnapped taken Delhi and Mumbai and rape two months 21-year-old accused arrested | बलिया से 16 वर्षीया किशोरी को किया अगवा, दिल्ली और मुंबई ले जाकर दो महीने तक बलात्कार, 21 वर्षीय आरोपी ऐसे हुआ अरेस्ट

आरोपी विशाल गुप्ता को मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी विशाल गुप्ता को मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

बलियाः बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद एक युवक द्वारा उसे दिल्ली और मुंबई ले जाकर करीब दो महीने तक उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक विशाल गुप्ता (21) ने गत 26 नवंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नगरा थाना में विशाल गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को सोमवार को नगरा थाना क्षेत्र के एक स्थान से बरामद कर लिया तथा किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी में बलात्‍कार और पॉक्‍सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी विशाल गुप्ता को मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने बयान दिया है कि गांव से अगवा करने के बाद विशाल उसे दिल्ली-मुंबई ले गया तथा उससे करीब दो माह तक बलात्कार किया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

Web Title: Ballia 16-year old girl kidnapped taken Delhi and Mumbai and rape two months 21-year-old accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे