14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर बलात्कार, कई दिन तक दुष्कर्म, अरेस्ट, जानें पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2023 07:39 PM2023-01-18T19:39:29+5:302023-01-18T19:40:15+5:30
पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

राम जी यादव ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया।
बलियाः बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसी के गांव के रहने वाले एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर गड़वार थाना में राम जी यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसका बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया। किशोरी ने बयान दिया कि राम जी यादव ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया।
पुलिस ने किशोरी की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, मारपीट व जान से मारने से जुड़ी धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी राम जी यादव को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उप्र : युवक, नाबालिग लड़की ने जहर खाया, युवक की मौत
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेज परिसर में एक युवक और नाबलिग लड़की ने कथित रूप से जहर खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निचलौल क्षेत्र में एक युवक और नाबालिग लड़की ने मंगलवार को इंटर कॉलेज परिसर में कथित रूप से जहर खा लिया।
सूचना पाकर परिजन इंटर कॉलेज पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी, जबकि युवती का इलाज किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
युवक इंटरमीडिएट तथा लड़की 10वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।