मुंबई में पूर्व नेवी अफसर से मारपीट करने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित सभी आरोपियों को जमानत

By स्वाति सिंह | Published: September 12, 2020 01:47 PM2020-09-12T13:47:41+5:302020-09-12T13:47:41+5:30

नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन मदन शर्मा के परिजन इस गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं थे

Bail to all accused, including Shiv Sena workers, who beat up former Navy officer in Mumbai | मुंबई में पूर्व नेवी अफसर से मारपीट करने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित सभी आरोपियों को जमानत

यह घटना कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई।

Highlightsनौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत मिल गई सभी आरोपियों को 5 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। सभी आरोपियों को 5 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। कोरोना महामारी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह जमानत दी गई है।

बता दें कि नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमले के केस में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन मदन शर्मा के परिजन इस गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है।

जानें क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को वाट्सऐप पर साझा करने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (65) से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बारे में मदन शर्मा ने कहा कि मैसेज को फॉरवर्ड करने के बाद मुझे धमकी भरे फोन कॉल आए। उसके बाद शुक्रवार को 8-10 लोगों ने मुझ पर हमला किया। मदन शर्मा ने कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन में  शिवसेना के कमलेश कदम और उनके 8 से 10 साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इस घटना पर विरोध करते हुए बीजीपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर ट्विटर के जरिए विरोध प्रकट किया है।

Web Title: Bail to all accused, including Shiv Sena workers, who beat up former Navy officer in Mumbai

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे