बगहाः 12 वर्षीय किशोरी के साथ आठ युवकों ने किया हैवानियत,  पूरी रात पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव के समीप छोड़कर भागे, आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच

By एस पी सिन्हा | Published: June 7, 2023 06:40 PM2023-06-07T18:40:09+5:302023-06-07T18:40:51+5:30

बिहार में पश्चिम चंपारण(बगहा) जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र में मझौवा का मामला है। रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद और लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Bagaha Eight youths brutalized 12-year old girl gang-rape victim all night sugarcane field left her near village ran away age accused between 19 and 24 years | बगहाः 12 वर्षीय किशोरी के साथ आठ युवकों ने किया हैवानियत,  पूरी रात पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव के समीप छोड़कर भागे, आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया और उसका बयान दर्ज किया।

Highlightsपीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है।सभी के खिलाफ त्वरित आरोप पत्र तैयार कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया और बयान दर्ज किया।

पटनाः बिहार में पश्चिम चंपारण(बगहा) जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र में मझौवा में 12 वर्षीय किशोरी के साथ आठ युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपितों ने पूरी रात पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में हैवानियत की। बुधवार की अलसुबह गांव के समीप छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया और उसका बयान दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बच्ची अपने मौसा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही था। इस बीच मझौवा सरेह में कुछ युवकों ने बाइक रोक ली।

इसके बाद आधा दर्जन अन्य युवक मौके पर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट की। इस क्रम में उसका सिर फट गया। आरोपितों ने युवक खदेड़कर वहां से भगा दिया, फिर किशोरी को समीप के गन्ने में खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया।

इधर, जख्मी युवक किसी तरह लौकरिया थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ पीड़िता की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू कर दी। हालांकि, रात में पुलिस को सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के समीप से ही पीड़िता को जख्मी हालत में बरामद किया गया।

पीड़िता और जख्मी युवक के बयान के आधार पर चिन्हित किए गए आठ आरोपितों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो व रविन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है।

बुधवार की दोपहर रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद और लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ त्वरित आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।

Web Title: Bagaha Eight youths brutalized 12-year old girl gang-rape victim all night sugarcane field left her near village ran away age accused between 19 and 24 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे