लाइव न्यूज़ :

सर्वेश्वर साई मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी मनोज शंखधर की गला दबाकर हत्या, चांदी के 2 मुकुट गायब और मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे डीवीआर ले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2025 16:06 IST

बदायूंः सर्वेश्वर साईं मंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र वैश्य ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के कलिया काजमपुर गांव के रहने वाले पुजारी मनोज शंखधर वर्ष 2016 से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये और डीवीआर भी साथ ले गये।पुजारी मनोज शंखधर (40) का शव उनके कमरे में पाया गया।सुबह एक श्रद्धालु के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता लगा।

बदायूंः बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्वेश्वर साईं मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुजारी का शव मंदिर के प्रांगण में बने उनके कमरे में पाया गया। हत्यारों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये और डीवीआर भी साथ ले गये।

सर्वेश्वर साईं मंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र वैश्य ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के कलिया काजमपुर गांव के रहने वाले पुजारी मनोज शंखधर वर्ष 2016 से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुजारी मनोज शंखधर (40) का शव उनके कमरे में पाया गया।

सुबह एक श्रद्धालु के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता लगा। ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने सर्वेश्वर साई मंदिर परिसर में अपने कमरे में सो रहे पुजारी मनोज शंखधर की गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मंदिर से चांदी के दो मुकुट गायब हैं। हत्यारे पुजारी का मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

क्राइम अलर्टBallia Crime News: मौसी के घर आता था आफताब, बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद पुलिस ने कराया मुक्त?

क्राइम अलर्टUP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश: 1,000 फुट गहरी खाई में ट्रक, सवार थे 22, 18 की मौत, 3 लापता और 1 जीवित

क्राइम अलर्टDelhi: छापेमारी में मिले 2016 में बैन हुए 500-1000 के नोट, 3.5 करोड़ रुपये के नोट बरामद; हिरासत में कई लोग

क्राइम अलर्टTelangana: शादी के लिए बेटी के बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की हत्या

क्राइम अलर्टGoa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी

क्राइम अलर्टKerala Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस से ऑटो की टक्कर, 3 लोगों की मौत