आजमगढ़ में निवर्तमान महिला प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में तनाव, पुलिस महकमे में हड़कंप

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2021 12:33 PM2021-01-19T12:33:40+5:302021-01-19T12:34:45+5:30

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव एक शख्स की हत्या कर दी गई। पूरे इलाके में तनाव है। परिजन और ग्रामीणों में काफी आक्रोश होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

azamgarh pradhan husband shot dead in election rivalry murder uttar pradesh | आजमगढ़ में निवर्तमान महिला प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में तनाव, पुलिस महकमे में हड़कंप

अधिकारी ने बताया कि प्रधान के पति की हत्या से स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनिर्वतमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय सोमवार रात एक ईट-भठ्ठे पर बैठे थे।मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गये।गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

आजमगढ़ःउत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव महिला प्रधान के पति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि चुनावी रंजिश के कारण गांव में तनाव है। 

सोमवार रात अमौड़ा गांव की निवर्तमान महिला प्रधान के पति की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की निर्वतमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय सोमवार रात एक ईट-भठ्ठे पर बैठे थे। करीब नौ बजे वह भठ्ठे से जाने के लिए जैसे ही खड़े हुए, तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिये उन्हें वाराणसी ले जाने को कहा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि प्रधान के पति की हत्या से स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं।

उन्होंने शव भी पुलिस को देने से मना कर दिया था। आखिरकार देर रात करीब एक बजे किसी तरह से आला अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान के पति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कुछ साल पहले उनके चाचा की भी हत्या कर दी गई थी, जिसमें मनीष चश्मदीद गवाह थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों का गठन भी किया गया है।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: azamgarh pradhan husband shot dead in election rivalry murder uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे