NCB के सामने पेश हुए आर्यन खान, हाईकोर्ट ने जमानत के लिए रखी थी हर हफ्ते पेशी की शर्त
By अनिल शर्मा | Published: November 5, 2021 01:21 PM2021-11-05T13:21:30+5:302021-11-05T13:28:27+5:30
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी के सामने पेश हुए
मुंबईः मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी के सामने पेश हुए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन की जमानत मंज़ूर करते हुए उनके सामने हर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एजेंसी के सामने पेश होने की शर्त रखी थी। वह 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हुए थे।
Mumbai | Aryan Khan appears before Narcotics Control Bureau, to mark his weekly (every Friday) presence before the agency, as per one of the conditions set by Bombay High Court while granting him bail in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/c8SKIBtjNP
— ANI (@ANI) November 5, 2021
29 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान का एक विस्तृत जमानत आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होना है और उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा। अदालत ने तीनों जमानत याचिकाकर्ताओं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुम धमेचा को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि अदालत ने 29 अक्टूबर को आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो अक्टूबर में समुद्र के बीच में गोवा की ओर जा रही थी। मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।