आंध्र प्रदेश: महिला कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, CM रेड्डी से मांगा इंसाफ
By प्रिया कुमारी | Published: July 18, 2020 08:50 AM2020-07-18T08:50:21+5:302020-07-18T10:43:16+5:30
आंध्र प्रदेश में महिला कांस्टेबल ने सर्कल इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और गृह मंत्री मेकथोती सुचारिता से मदद की अपील है।
आंध्र प्रदेश से एक महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल ने सर्कल इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास विरोध प्रदशर्न किया। महिला कांस्टेबल का कहना है कि सर्कल इंस्पेक्टर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। महिला कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और गृह मंत्री मेकथोती सुचारिता से मदद की अपील है, क्योंकि उनके जान को खतरा है।
एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार महिला कांस्टेबल ने कहा है कि मैने सारे सबूतों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जिसके बाद उन्होंने मुझे धमकी देनी शुरू कर दी और अपने कई दोस्तों को भी धमकी देने के लिए भेजा। धमकी देते हुए उनलोगों ने मुझसे कहा कि उनके पास सांसदों का राजनीतिक समर्थन है और वह मुझे मार डालेगा। मैं विभागीय कार्रवाई का अनुरोध करती हूं कि उनके खिलाफ निर्भया अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए एक जांच की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से न्याय करने की अपील करती हूं। मेरे और मेरे बेटे को जान का खतरा है इसलिए सुरक्षा दी जाए। महिला कांस्टेबल ने सवाल पूछते हुए कहा कि आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती हैं जब विभाग की एक महिला खुद सुरक्षित नहीं है?
हेड कांस्टेबल ने बताया कि सर्कल इंस्पेक्टर ने उस पर कई बार हमला करने की कोशिश की। वह बार-बार धमकी दे रहा है। इसीलिए मैंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की है। मेरे पास पूरी जानकारी है। हमे इंसाफ मिले और आरोपी को सजा दी जाए।