बेहोश हालत में खेत में मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका
By भाषा | Published: January 27, 2019 06:46 AM2019-01-27T06:46:51+5:302019-01-27T06:46:51+5:30
किशोरी 23 जनवरी को अपनी मां से झगड़ा होने पर एक युवक के साथ फिरोजाबाद चली गयी थी।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची थानाक्षेत्र में शनिवार को एक खेत में 16 वर्षीय एक किशोरी को बेहोश हालत में पाया गया। उसका चेहरा झुलसा हुआ है। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है।
किशोरी को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शुक्रवार रात दो युवकों ने उसे कथित तौर पर अगवा कर लिया था।
एएसपी संजय कुमार के अनुसार अवागढ़ थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी 23 जनवरी को अपनी मां से झगड़ा होने पर एक युवक के साथ फिरोजाबाद चली गयी थी। लेकिन वहां उसे बेचने का प्रयास किया गया। इस पर, वह भागकर शुक्रवार रात एटा आ गयी।
कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।