अलवर गैंगरेप मामलाः BJP ने मांगा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा

By भाषा | Published: May 13, 2019 05:29 AM2019-05-13T05:29:41+5:302019-05-13T05:29:41+5:30

अलवर गैगरेप मामलाः प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम हाल ही में एक दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा हिंसा की अन्य घटनाओं की निंदा करते हैं।’’

Alwar gangrape case: BJP asks for resignation of Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot | अलवर गैंगरेप मामलाः BJP ने मांगा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा

File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अलवर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था के विफल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की। प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम हाल ही में एक दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा हिंसा की अन्य घटनाओं की निंदा करते हैं।’’

हालांकि इस पर कांग्रेस से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आयी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में छह मई को मतदान होने के कारण अलवर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को छिपाया गया था। उन्होंने कहा कि अलवर की घटना के अलावा पूरे राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। यहां 29 अप्रैल और छह मई को दो चरण में मतदान हुए थे।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पिछले चार महीने में कांग्रेस की सरकार के दौरान बलात्कार के 46 मामले और दलितों के खिलाफ अत्याचार के 27 मामले सामने आए हैं। जावडे़कर ने कहा,‘‘हम दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हैं, जिसे सिर्फ इसलिए छिपा कर रखा गया क्योंकि छह मई को मतदान था।’’

हालांकि कांग्रेस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि महिला के पति ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने चुनाव के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद दुष्कर्म की घटना के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन हुए । 

Web Title: Alwar gangrape case: BJP asks for resignation of Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे