मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को नहीं मिली जमानत, अभी जेल में ही रहना होगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 30, 2023 01:19 PM2023-05-30T13:19:14+5:302023-05-30T13:21:16+5:30

निकहत बानो को मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से चित्रकूट जेल में अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निकहत बानो को जिले की पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ा था। निखत पर गवाहों को धमकाने, रंगदारी वसूलने की साजिश का भी आरोप है।

Allahabad High Court rejected bail plea of Nikhat Ansari wife of Abbas Ansari | मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को नहीं मिली जमानत, अभी जेल में ही रहना होगा

निकहत बानो को चित्रकूट जेल से गिरफ्तार किया गया था

Highlightsमुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को झटका लगाइलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने जमानत याचिका खारिज कीनिकहत बानो को चित्रकूट जेल में अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

लखनऊ: बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को झटका लगा है।  हाई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो की जमानत याचिका खारिज कर दी है। निकहत बानो फिलहाल जेल में बंद है।

निकहत बानो को मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से चित्रकूट जेल में अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निकहत बानो को जिले की पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ा था। निखत पर गवाहों को धमकाने, रंगदारी वसूलने की साजिश का भी आरोप है।

चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने छापा मारा था। निकहत बानो और उसके ड्राइवर नियाज अंसारी को रंगे हाथ पकड़ा गया था। निकहत बानो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ चौंकाने वाली जानकारियां भी मिलीं थीं। छानबीन में पता चला कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में  चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिलने निकहत नियमित तौर आती थी। इस पूरे खेल में जेल प्रशासन की मिली भगत भी सामने आई है। निकहत जेल में आने के बाद जेलर के बगल वाले कमरे में  पति अब्बास अंसारी के साथ एकांत में 3-4 घंटे बिताती थी।

डीएम और एसपी के छापे में पकड़ी गई निकहत के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। जेल में निकहत के साथ समय बिताने के दौरान अब्बास इसी फोन का इस्तेमाल करके गवाहों को धमकाता था। मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और वॉर्डन रैंक के 5 कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया गया था।

जेल के अंदर अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत बानो की नियमित मुलाकात के बारे में जेल अधिकारियों और जेल कर्मियों को सब पता था। ये सारा खेल मिलीभगत से हो रहा था। निकहत बानो की जेल के अंदर एंट्री को मुलाकात रजिस्टर में दर्ज नहीं  किया जाता था और इसके बदले में पैसे लिए जाते थे जो सबमें बंटता था।

Web Title: Allahabad High Court rejected bail plea of Nikhat Ansari wife of Abbas Ansari

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे