लाइव न्यूज़ :

दोस्त की हरकत, लात-घूंसे मारे, बेसबॉल बल्ले से पीटा, पिटाई के दौरान छात्र भागने में कामयाब रहा तो पकड़कर की अश्लील हरकतें, 12वीं के छात्र से यौन उत्पीड़न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 18:17 IST

अजमेरः पुलिस के मुताबिक, चूंकि पीड़ित नाबालिग है इसलिए सोमवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र पीड़ित के साथ स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं।स्कूल से घर लौट रहा था और रास्ते में तीनों आरोपी विद्यार्थियों ने उसे रोक लिया।खाने-पीने की एक दुकान पर ले जाकर उसकी पिटाई की व उसे धमकाया।

अजमेरः राजस्थान के अजमेर में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन साथी विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया गया। पुलिस के मुताबिक, छात्र को कथित तौर पर पीटा गया, निर्वस्त्र किया गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र पीड़ित के साथ उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं।

पुलिस के मुताबिक, चूंकि पीड़ित नाबालिग है इसलिए सोमवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पीड़ित के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना अक्टूबर में उस समय हुई थी, जब छात्र स्कूल से घर लौट रहा था और रास्ते में तीनों आरोपी विद्यार्थियों ने उसे रोक लिया।

खाने-पीने की एक दुकान पर ले जाकर उसकी पिटाई की व उसे धमकाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसे लात-घूंसे मारे गए व बेसबॉल के बल्ले से पीटा गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिटाई के दौरान छात्र एक बार भागने में कामयाब रहा लेकिन बाद में उसे पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं।

शिकायत में बताया गया कि लड़के से उठक-बैठक भी करवाई गई और माफी भी मंगवाई गई। रिश्तेदार ने शिकायत में यह भी कहा कि उसने इस मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने उसे प्रिंसिपल से मिलने भी नहीं दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAjmerराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसीने पर चढ़कर छलांग, लोहे की रॉड से पैर तोड़ा, कपड़े उतरवाकर गर्म लोहे की रॉड से दागा?, गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन  की बेरहमी से पिटाई, मौत

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

क्राइम अलर्टसदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

क्राइम अलर्टपटना के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी, गोदाम से 40 लाख रुपये, गहने, जमीन कागजात, महंगी गाड़ियां और घड़ियां जब्त

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

क्राइम अलर्टBareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

क्राइम अलर्ट11 दिसंबर को शादी और 10 दिसंबर को एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या, प्यार करते थे भारती और रवि कुशवाहा, रिश्ते में थे चचेरे भाई बहन

क्राइम अलर्टकफ सीरप-नशीली दवाः 25 आरोपियों के यहां ईडी की छापेमारी, एसटीएफ़ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर छापा 

क्राइम अलर्टUP Crime: किडनैप हुई लड़की की कुर्सी से बंधी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट, रायबरेली पुलिस ने 8 घंटे में उसे बचाया